बैठक में उद्यमियों ने बतायीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

डीसी ने दिया समस्याओं के समाधान का निर्देश बोकारो : इज डूइंग बिजनेस के तहत उद्यमियों व संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की बैठक डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में हुई. उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बतायी. डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी 10 दिनों में लंबित मामलों के […]

विज्ञापन
डीसी ने दिया समस्याओं के समाधान का निर्देश
बोकारो : इज डूइंग बिजनेस के तहत उद्यमियों व संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की बैठक डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में हुई.
उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बतायी. डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी 10 दिनों में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए कार्रवाई करें. पुन: 23 अक्तूबर को कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी.बैठक में सबसे अधिक समस्या विद्युत विभाग से जुड़ी थी. उद्यमियों ने बताया कि बिजली विभाग समय पर बिल नहीं भेजता है. कभी-कभी छह माह का बिल एक बार भेज देता है. इससे परेशानी होती है. विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि ऊर्जा मित्रों की बहाली के कारण अब यह समस्या नहीं होगी. छह माह का बिल किस्तों में जमा किया जा सकता है.
बालीडीह को जैनामोड़ फीडर से जोड़ने के मामले में विद्युत विभाग ने कहा कि इस कार्य में दो माह तक का समय लग सकता है. जायका ने संचालक ने एनएच के कनेक्शन से विद्युत आपूर्ति करने की मांग करते हुए कहा कि पिंड्राजोरा फीडर से अनियमित विद्युत आपूर्ति होती है. बैठक में प्रदूषण बोर्ड के एनओसी का मामला उठा. प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि बोकारो के कुल 36 मामले थे. इसमें 31 को क्लीयरेंस दिया जा चुका है. शेष पर कार्रवाई चल रही है.
उद्यमियों ने रजिस्ट्री की गयी भूमि का होल्डिंग नंबर नहीं मिलने का भी मामला उठाया. नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कुल 3186 लोगों को होल्डिंग नंबर देना था. 1582 लोगों को दिया जा चुका है. शेष को शीघ्र ही होल्डिंग नंबर आवंटित किया जायेगा.
बियाडा में एटीएम खोलने का निर्देश : उद्यमियों ने बताया कि बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में एटीएम की समस्या है. तीन-चार बैंकों की एटीएम हैं, लेकिन अक्सर खराब रहती है. डीसी ने एलडीएम को औद्योगिक क्षेत्र में नयी एटीएम खोलने और खराब एटीएम को दुरुस्त करने की बात कही.
ये थे उपस्थित : बैठक में बियाडा सचिव मनोज जायसवाल, एडीओ रंजीत कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, एलडीएम, उद्योग विभाग के जीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी व चास-बोकारो के उद्यमी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola