नहीं होती वेलफेयर की बैठक, कायाकल्प योजना की रफ्तार भी धीमी
बेरमो: कोल इंडिया के अलावा इसकी अनुषंगी इकाई सीसीएल में वेलफेयर कार्य पूरी तरह से सुस्त है. वहीं कायाकल्प योजना की रफ्तार काफी भी धीमी है. कोलकर्मी को समझ में नही आ रहा है कि उनकी बुनियादी सुविधाओं से जुडा कार्य वेलफेयर से होगा या फिर कायाकल्प योजना से. सीसीएल के बेरमो कोयलांचल अंतर्गत बीएंडके, […]
सीसीएल के जीएम वेलफेयर बीएन प्रसाद कहते है कि मार्च 2017 से मार्च 2018 तक कंपनी के कुल 37172 क्वार्टरों की मरम्मत का काम खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक मात्र 2224 क्वार्टरों की मरम्मत हुई है. इससे इस योजना की रफ्तार का आकलन लगाया जा सकता है.
एक सप्ताह पूर्व बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक ने कायाकल्प योजना को लेकर करगली में अधिकारियों व संबंधित संवेदकों के साथ बैठक कर कायाकल्प योजना की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा था कि जो संवेदक काम नहीं कर पा रहा है, उन्हें तत्काल टर्मिनेट करें. इधर कोल इंडिया व सीसीएल में वेलफेयर बोर्ड की भी कभी नियमित रूप से बैठक नहीं होती. स्वाभाविक है जब कोल इंडिया व सीसीएल की यह स्थिति है, तो कंपनी के अधीन वाले हर एरिया इसका कितना अनुसरण करेंगे. नतीजतन हर एरिया में साल में चार बार होनेवाली वेलफेयर कमेटी की बैठक कभी भी नियमित नहीं होती. अगर एकाध बार हो भी गयी तो कुछ एसीसी सदस्य प्रबंधन की भाषा बोलते है, तो कुछ वेलफेयर कार्यों में किये जा रहे घालमेल का जमकर प्रतिकार भी करते है. वेलफेयर कमेटी की बैठक नियमित रूप से नहीं होने पर वेलफेयर कार्यों की प्रोपर मॉनीटरिंग नहीं हो पाती है. बैठक में वेलफेयर कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए द्विपक्षीय वार्ता में जो भी निर्णय लिये जाते है, उसका कितना पालन हुआ, इसका जवाब अगली मीटिंग में देना होता है. जब समय पर मीटिंग ही नहीं होती है, तो अधिकारी भी जैसे-तैसे नियम व कानून को ताक पर रखकर कार्यों का पूरा दिखा देते है. क्षेत्र के सांसद भी समय-समय पर मजदूर धौड़ा व माइंसों का दौरा कर वेलफेयर कार्यों को लेकर संबंधित प्रबंधन को फटकार लगाते है. इसके बाद भी सब कुछ यथावत चलता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










