टांड़बालीडीह में आज से शुरू होगा टोल प्लाजा
जैनामोड: जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़बालीडीह स्थित एनएच 23 फोरलेन पर स्थित टोल प्लाजा सोमवार से शुरू हो जायेगा. सुबह आठ बजे इसका विधिवत उद्घाटन सांसद रवींद्र कुमार, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल संयुक्त रूप से करेंगे. मौके पर एसपी और डीसी भी मौजूद रहेंगे. टोला प्लाजा शुरू होने के बाद यहां से गुजरने वाले […]
तीन एक्सल व्यावसायिक वाहनों को 105 रुपये और वापसी के लिए 155 रुपये का भुगतान करना होगा. एचसीएम, इएमइ और एमएवी वाहनों को 150 रुपये और वापसी के लिए 225 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा ओवर साइज वाहनों को 185 रुपये और वापसी के लिए 275 रुपये का भुगतान करना होगा. 20 किलोमीटर तक के रेडियस के निजी हल्के वाहनों का मासिक पास बनेगा. इसके लिए 245 रुपये का भुगतान करना होगा. टोल प्लाजा में निर्धारित शुल्क तालिका 31 मार्च 2018 तक के लिए है. इसके बाद शुल्क में परिवर्तन भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










