सेक्टर नौ: पटेल सेवा संघ बोकारो शाखा की आमसभा, पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: सेक्टर नौ स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को पटेल सेवा संघ बोकारो शाखा की विशेष आमसभा हुई. अध्यक्षता तदर्थ समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की. बैठक से पूर्व संघ के सम्मानित सदस्यों (देहांत) को श्रद्धांजलि दी गयी. आमसभा में संघ में उत्पन्न विवाद, कोर्ट केस, संघ का आगामी चुनाव, […]

विज्ञापन
बोकारो: सेक्टर नौ स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को पटेल सेवा संघ बोकारो शाखा की विशेष आमसभा हुई. अध्यक्षता तदर्थ समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की. बैठक से पूर्व संघ के सम्मानित सदस्यों (देहांत) को श्रद्धांजलि दी गयी. आमसभा में संघ में उत्पन्न विवाद, कोर्ट केस, संघ का आगामी चुनाव, संघ द्वारा संचालित स्कूल का संचालन सहित अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

सहमति से पांच प्रस्ताव को पास किया गया. इसमें केंद्रीय कार्यालय पटना बिहार द्वारा मनोनीत पटेल सेवा संघ बोकारो शाखा की तदर्थ समिति को मान्यता दी गयी. संघ के पूर्व अधिकारियों पर कोर्ट केस को अविलंब हटाने पर सहमति बनी. मुकदमा में सहयोग करने पर निंदा का प्रस्ताव लिया गया. केंद्रीय कार्यालय से सलाह लेकर संघ के चुनाव की आगे की प्रक्रिया की जायेगी. सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के संचालन में दैनिक खर्च नकद भुगतान होगा, ताकि स्कूल सुचारु रूप से चलाया जाये.

स्वागत भाषण वरीय सदस्य सुकदेव प्रसाद ने दिया. मौके पर सुखदेव प्रसाद, उपेंद्र सिंह, आरपी सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार, मनोरंजन कुमार, डॉ प्रभात कुमार, देवलाल सिंह, कारू मंडल, मनोज कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार, अनिल पटेल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola