दो नाबालिग छात्राओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: दो नाबालिग स्कूली छात्राओं ने मानसिक उत्पीड़न की शिकायत रविवार को जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से की है. साथ ही अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है. समिति के पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. समिति सदस्य डॉ प्रभाकर ने बताया कि शिकायत के […]
विज्ञापन
चास: दो नाबालिग स्कूली छात्राओं ने मानसिक उत्पीड़न की शिकायत रविवार को जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से की है. साथ ही अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है.
समिति के पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. समिति सदस्य डॉ प्रभाकर ने बताया कि शिकायत के अनुसार सेक्टर तीन/बी स्थित बंग भारती पूजा पंडाल में कार्यक्रम के दौरान रात नौ बजे एक बीएसएल कर्मी बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. विरोध करने पर छात्राओं को गाली देते हुए उनका हाथ मरोड़ दिया.
मामले की जांच की जायेगी. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिये जायेंगे. मौके पर सीडब्ल्यूसी की सदस्य प्रीति सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










