राष्ट्र को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : सौदान

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: सांसद व विधायक नहीं, बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ता काम करें. भाजपा का मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश की दशा व दिशा बदलना है. इसी तर्ज पर कार्यकर्ता काम करें. यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कही. रविवार को सेक्टर 01 स्थित हंस मंडप […]

विज्ञापन
बोकारो: सांसद व विधायक नहीं, बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ता काम करें. भाजपा का मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश की दशा व दिशा बदलना है. इसी तर्ज पर कार्यकर्ता काम करें. यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कही. रविवार को सेक्टर 01 स्थित हंस मंडप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान भाजपा बोकारो विस संपन्न हुआ. श्री सिंह समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे.
बूथ स्तर पर सम्मेलन कर सदस्यों को करें जागरूक : श्री सिंह ने कहा : बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा. 05-07 बूथ को मिलाकर एक प्रभारी बनाया जाये. पिछले लोस व विस चुनाव के आधार पर बूथ की ग्रेडिंग की जाये. कैडेट वोटर की पहचान हो. कहा : साल में छह आयोजन बूथ स्तर पर करने की योजना है. ऐसे आयोजन से नये सदस्य को जागरूक बनाये रखने का प्रयास हो. इसमें महिलाओं की भागीदारी तय हो.
हर बूथ से जोड़ें 20 नये सदस्य : श्री सिंह ने कहा : हर बूथ से 20 नये सदस्य को जोड़ा जाये. दो ऐसे सदस्य बनाये जायें, जो राजनीतिक इच्छा रखते हो. कहा : वार्ड, पंचायत व छोटी इकाई के हारे हुए प्रत्याशियों को पार्टी से जोड़ा जाये. मंदिरों के पुजारियों, क्षेत्र के डॉक्टर, विद्यार्थी, कलाकार, वकील समेत अन्य को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाये. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. श्री सिंह ने कहा : बूथ स्तर पर वाट्सअप ग्रुप व सोशल मीडिया ग्रुप बनाया जाये. ग्रुप को जिला स्तर व प्रदेश स्तर से लिंक करे. ग्रुप में कार्यक्रम की सूचना मिलेगी. कहा : समर्थकों के घर की दीवार पर कमल निशान चित्र बनाने की दिशा में काम करना होगा. कहा : जिन लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजना का सीधा लाभ मिला हो, उन्हें लेकर सम्मेलन कराया जाये.
विधायक ने तीन कार्यकर्ता के आश्रितों को दिये 51 हजार रुपये : बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने तीन भाजपा कार्यकर्ता के आश्रितों को 51 हजार रुपया का चेक प्रदान किया. स्व संतोष श्रीवास्तव (शिवपुरी काॅलोनी चास), स्व सत्येंद्र सिंह (राजेंद्र नगर-आर्या विहार) व स्व ठाकुर दास केवट (मानगो) के आश्रित को चेक प्रदान किया गया था. आश्रितों की माने तो भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है. ऐसा परिवार जो सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है.
संगठन की नजर बनी हुई है : गणेश मिश्र
प्रशिक्षण शिविर में बोकारो जिलाध्यक्ष जगरन्नाथ राम की अनुपस्थिति के सवाल पर प्रशिक्षण शिविर प्रमुख गणेश मिश्र ने कहा : संगठन की नजर हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पर रहती है. कोई क्यों नहीं आया, इसकी कई वजह हो सकती है. भाजपा परिवार है. इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह, चतरा सांसद सुनील सिंह, धनबाद सांसद पीएन सिंह ने सत्र को संबोधित किया. मौके पर मंत्री राज पलिवार, सांसद विद्युतवरण महतो, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, संजय त्यागी, राजेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण नायक, सुनील मोहन ठाकुर समेत कई मौजूद थे.
मैं निगाहें तेरे चेहरे से हटाऊं कैसे…
सशिविमं-03/सी में शनिवार की रात आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. शुरुआत अमरजी सिन्हा ने भजन प्रस्तुत कर की. उन्होंने राधा-कृष्ण पर आधारित भजनों के अलावा मां दुर्गा के भजन ‘अंबे चरण कमल हैं तेरे’ व गज़ल सुनाया. अरुण पाठक ने ‘सुख के सब साथी़’, ‘तोरा मन दर्पण कहलाये, ‘दुनिया बनाने वाले काहे को दुनिया बनायी, ‘मैं निगाहें तेरे चेहरे से हटाऊं कैस़े़, गायिका अंजू ने ‘जगदम्बा घर में दीयरा बारि अईनि ह़े़’, ‘का लेके शिव के मनाईब हो़, गायक हंसमुख पांडेय ने लोकगीत व हिन्दी फिल्मी गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी. तबले पर सुधीर कुमार व हारमोनियम पर अमरजी सिन्हा ने संगति की. बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कलाकारों को केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मंच संचालन सुनील मोहन ठाकुर व हंसमुख पांडेय ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola