विस्थापितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : मंटू

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: बोदरोटांड़ स्थित मैदान में रविवार को झामुमो बोकारो महानगर की बैठक हुई. इसमें विस्थापितों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : विस्थापितों के साथ अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीएसएल प्लांट में आउटसोर्सिंग कंपनी काम कर रही है. इसके बाद […]

विज्ञापन
बोकारो: बोदरोटांड़ स्थित मैदान में रविवार को झामुमो बोकारो महानगर की बैठक हुई. इसमें विस्थापितों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : विस्थापितों के साथ अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीएसएल प्लांट में आउटसोर्सिंग कंपनी काम कर रही है. इसके बाद भी विस्थापित युवाओं को आउटसोर्सिंग कंपनी रोजगार नहीं दे रही है. विस्थापित अपनी जमीन देने के बाद भी भूखे भटक रहे हैं.
विस्थापित युवाओं को रोजगार देने की पहल करे सेल : सेल के अंदर व बाहर काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी में विस्थापित युवाओं को रोजगार देने की पहल करे. विस्थापितों की समस्याओं का समाधान होगा, तभी बोकारो का विकास होगा. विस्थापितों की समस्याओं का समाधान दीपावली व छठ पूजा के पूर्व किया जाना चाहिए.

ऐसा नहीं होने पर झामुमो आंदोलन को बाध्य होगा. बैठक की अध्यक्षता उदय गोस्वामी व संचालन सचिव मनोज हेंब्रम ने किया. मौके पर लालमोहन हेंब्रम, जागेश्वर मांझी, विनोद महतो, धीरेन महतो, बिनोद केवट, सलीम अंसारी, अशोक सोरेन, राजेश मंडल, देवानंद गिरि, दुर्गा मांझी, सुखदेव मांझी, पार्वती देवी, पानवती देवी, शांति देवी, सुलेखा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola