डाक विभाग अपनी सेवा से लोगों को करायेगा अवगत
बोकारो: डाक विभाग ग्राहकों को मिलने वाली सेवा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नौ से 14 अक्तूबर तक डाकघर में डाक सप्ताह मनायेगा. इस दौरान शिविर आयोजित कर लोगों को डाक सेवा की जानकारी दी जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य डाक क्षेत्र की सामाजिक भूमिका और आर्थिक विकास में योगदान के […]
बोकारो: डाक विभाग ग्राहकों को मिलने वाली सेवा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नौ से 14 अक्तूबर तक डाकघर में डाक सप्ताह मनायेगा. इस दौरान शिविर आयोजित कर लोगों को डाक सेवा की जानकारी दी जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य डाक क्षेत्र की सामाजिक भूमिका और आर्थिक विकास में योगदान के प्रति लोगों और व्यवसायियों को जागरूक करना है.
इसमें डाकघर में पोस्ट फोरम की बैठक कर डाकघर के कार्यों के बारे में बताया जायेगा व स्कूली बच्चे डाकघर का भ्रमण कर डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे. दूसरे दिन बचत बैंक दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर लोगों को डाक खाता की उपयोगिता बताकर अधिक से अधिक खाता खोला जायेगा. तीसरे दिन डाक जीवन बीमा दिवस पर डाक जीवन बीमा की जानकारी देने के साथ पीएलआइ दावें निबटाने के कार्य को प्राथमिकी दी जायेगी. चौथे दिन डाक फिलाटेली दिवस, पांचवें दिन व्यवसाय विकास दिवस और अंतिम दिन मेल दिवस पर स्कूली बच्चों को डाकघर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










