डाक विभाग अपनी सेवा से लोगों को करायेगा अवगत

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: डाक विभाग ग्राहकों को मिलने वाली सेवा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नौ से 14 अक्तूबर तक डाकघर में डाक सप्ताह मनायेगा. इस दौरान शिविर आयोजित कर लोगों को डाक सेवा की जानकारी दी जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य डाक क्षेत्र की सामाजिक भूमिका और आर्थिक विकास में योगदान के […]

विज्ञापन

बोकारो: डाक विभाग ग्राहकों को मिलने वाली सेवा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नौ से 14 अक्तूबर तक डाकघर में डाक सप्ताह मनायेगा. इस दौरान शिविर आयोजित कर लोगों को डाक सेवा की जानकारी दी जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य डाक क्षेत्र की सामाजिक भूमिका और आर्थिक विकास में योगदान के प्रति लोगों और व्यवसायियों को जागरूक करना है.

यह शिविर प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघर व ग्रामीण शाखा डाकघर में आयोजित की जायेगी. रविवार को सहायक डाक अधीक्षक विश्वजीत राय ने फोन पर यह जानकारी दी. बताया : शिविर में डाक विभाग की ओर से सप्ताह के सातों दिन चर्चा के लिए विषयों को सूचीबद्ध कर लिया गया है. सोमवार से शुरू होने वाले डाक सप्ताह में पहले दिन विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

इसमें डाकघर में पोस्ट फोरम की बैठक कर डाकघर के कार्यों के बारे में बताया जायेगा व स्कूली बच्चे डाकघर का भ्रमण कर डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे. दूसरे दिन बचत बैंक दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर लोगों को डाक खाता की उपयोगिता बताकर अधिक से अधिक खाता खोला जायेगा. तीसरे दिन डाक जीवन बीमा दिवस पर डाक जीवन बीमा की जानकारी देने के साथ पीएलआइ दावें निबटाने के कार्य को प्राथमिकी दी जायेगी. चौथे दिन डाक फिलाटेली दिवस, पांचवें दिन व्यवसाय विकास दिवस और अंतिम दिन मेल दिवस पर स्कूली बच्चों को डाकघर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola