मेट्रो फाइनेंस प्रा. लि. के कार्यालय में कुर्की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को लोन देने के नाम पर 30 लाख की ठगी का मामला चास पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व किया था कार्यालय को सील चास : महिलाओं व महिला समूह को लोन देने के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इसकी शिकायत 24 सितंबर को चास थाना में […]
विज्ञापन
महिलाओं को लोन देने के नाम पर 30 लाख की ठगी का मामला
चास पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व किया था कार्यालय को सील
चास : महिलाओं व महिला समूह को लोन देने के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इसकी शिकायत 24 सितंबर को चास थाना में दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने थाना प्रभारी से की थी. इस मामले में शुक्रवार को चीरा चास स्थित प्राप्ति इस्टेट हाउसिंग कॉलोनी में कार्यरत मेट्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में कुर्की जब्ती की गयी है.
गौरतलब है कि इसी मामले में थाना प्रभारी कमल किशोर ने एसडीएम चास के निर्देश पर कुछ दिनों पूर्व कार्यालय को सील किया था व कंपनी के अधिकारियों को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा था. लगभग 10 दिन बीतने के बाद भी जब कंपनी के कोई भी अधिकारी आगे नहीं आये, तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी.
क्या है मामला
चास थाना में पहुंची महिलाओं ने बताया कि उन्हें मेट्रो फाइनांस प्रा. लि. कंपनी की एजेंट बांसगोड़ा निवासी लक्ष्मी सोरेन ने कंपनी के बारे में जानकारी दी व कंपनी से महिलाओं को लोन दिलाने की बात कही. इस पर महिलाओं ने समूह बनाकर कंपनी के चीराचास स्थित कार्यालय में पहुंचकर 1900 रुपये करके रजिस्ट्रेशन कराया. कंपनी ने प्रत्येक महिलाओं से 1900 रुपये लिये. लगभग 1500 महिलाओं ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये दिये. कई दिनों के बाद महिलाओं ने लोन की मांग की तो कंपनी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने एक-दो दिन बाद बोलकर टाल दिया.
कई दिनों की टाल-मटोल के बाद महिलाओं को ठगी की भनक लगने पर लगभग 15 दिन पहले कार्यालय पहुंची तो उसमें ताला लटका पाया. महिलाओं ने कंपनी की एजेंट लक्ष्मी से फोन पर जानकारी ली तो उसने अस्पताल में भर्ती होने की बात कही. लगातार कई दिनों तक कार्यालय बंद पाये जाने से महिलाओं ने इसकी शिकायत चास थाना पुलिस को की. पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कार्यालय को बंद पाया, इस पर पुलिस ने कार्यालय को सील कर दिया.
इसके बाद भी जब कंपनी के कोई अधिकारी संपर्क करने के लिये थाना नही पहुंचे तो पुलिस ने कार्यालय की कुर्की-जब्ती की. कुर्की का नेतृत्व चास बीडीओ कपिल कुमार ने किया. पुलिस कंपनी के कागजातों की जांच-पड़ताल कर रही है. थाना में मौजूद महिलाओं ने बताया कि 1500 से अधिक महिलाओं ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराया है. कंपनी ने लगभग 30 लाख रुपये की ठगी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










