पिकअप वैन चालक के साथ मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
बोकारो : को-ऑपरेटिव खटाल निवासी पिकअप वैन (जेएच09यू-2106) के चालक अनिल कुमार यादव के साथ कुछ लोगों ने किराया के विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया है़ प्राथमिकी शुक्रवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है़ मामले में सेक्टर एक बी खटाल निवासी नागेंद्र यादव, पिंटू यादव, पसली यादव, […]
बोकारो : को-ऑपरेटिव खटाल निवासी पिकअप वैन (जेएच09यू-2106) के चालक अनिल कुमार यादव के साथ कुछ लोगों ने किराया के विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया है़ प्राथमिकी शुक्रवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है़ मामले में सेक्टर एक बी खटाल निवासी नागेंद्र यादव, पिंटू यादव,
पसली यादव, सुनील यादव को अभियुक्त बनाया गया है़ चालक के अनुसार, वह बिहार के काराकाट से नागेंद्र यादव के भैंस को लोड कर सेक्टर एक बी खटाल आया था़ यहां भैंस को वाहन से उतारने के बाद अनिल ने वाहन का किराया 25 सौ रुपये मांगा. किराया के विवाद में सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर लाठी-डंडा से मारपीट की. जमीन पर पटक कर गला दबाया और पॉकेट से बीस हजार रुपया छीन लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










