होमगार्ड में योगदान देने को लेकर डीसी से मिले अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: बोकारो में जनवरी माह में हुई होमगार्ड की बहाली में चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को योगदान के संबंध में डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग की. डीसी ने इस संबंध में मामला पुलिस मुख्यालय के अधीन रहने की बात कही. गौरतलब है कि बहाली की मेधा सूची जारी की गयी थी, लेकिन अब तक […]

विज्ञापन
बोकारो: बोकारो में जनवरी माह में हुई होमगार्ड की बहाली में चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को योगदान के संबंध में डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग की. डीसी ने इस संबंध में मामला पुलिस मुख्यालय के अधीन रहने की बात कही. गौरतलब है कि बहाली की मेधा सूची जारी की गयी थी, लेकिन अब तक किसी को योगदान नहीं कराया गया है. मेधा सूची के अभ्यर्थियों ने अब तक इस मामले में बोकारो विधायक, सांसद, होम गार्ड के महानिदेशक तक से गुहार लगा चुके हैं.
जांच में बहाली की गड़बड़ी का हुआ था खुलासा : जनवरी माह में हुई होम गार्ड की बहाली में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद एसपी वाइएस रमेश ने जांच में गड़बड़ी की बात पायी व इस संबंध में मुख्यालय को रिपोर्ट भी सौंपी. उसके बाद मुख्यालय ने तत्कालीन हेडक्वार्टर डीएसपी अजय कुमार का स्थानांतरण कर दिया. वहीं योगदान पर रोक लगा दिया. जानकारों की माने तो मुख्यालय से आदेश आने के बाद ही जिला स्तर पर कोई कार्रवाई संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola