दिवाली से छठ तक 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: क्या आप इस बार दीपावली गांव में मनाना चाहते हैं? क्या आप इस बार सपरिवार गांव में छठ पूजा करना चाहते हैं? अगर इन दोनों सवालों का जवाब हां है तो आप तैयारी शुरू कर दें. आप इस बार दीपावली से लेकर छठ तक गांव में मना सकते हैं. कारण, दीपावली से छठ तक […]
विज्ञापन
बोकारो: क्या आप इस बार दीपावली गांव में मनाना चाहते हैं? क्या आप इस बार सपरिवार गांव में छठ पूजा करना चाहते हैं? अगर इन दोनों सवालों का जवाब हां है तो आप तैयारी शुरू कर दें. आप इस बार दीपावली से लेकर छठ तक गांव में मना सकते हैं. कारण, दीपावली से छठ तक स्कूल 11 दिन बंद रहेंगे. चास-बोकारो के स्कूलों दीपावली-छठ की छुट्टी 19 से 29 तक रहेगी. मतलब, बच्चों की छुट्टी रहेगी. इसलिए दीपावली-छठ में घर जाने बच्चों के स्कूल की टेंशन नहीं रहेगी. अमूमन, अभिभावक बच्चों के स्कूल के कारण पर्व-त्योहार में घर नहीं जा पाते हैं. लेकिन, इस बार गांव-घर जाने कोई परेशानी नहीं है. दीपावली 19 अक्तूबर है. छठ का पहला अर्घ्य 26 अक्तूबर को है.
शुरू हो गयी दीपावली की तैयारी : हर घर में दीपावली की तैयारी शुरू हो गयी है. रंग-रोगन हो रहा है. उधर, छठ की प्लानिंग भी बनने लगी है. बोकारो में रहने वाले आरा, बलिया, छपरा सहित बिहार के विभिन्न जिला के लोग हर साल छठ के मौके पर गांव-घर जाते हैं. इसके लिए बोकारो से होकर बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन (हटिया-पटना एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस आदि) में नो रूम वाली
स्थिति बन रही है. कमोवेश यही हाल, नया मोड़ बस स्टैंड से बिहार के लिए खुलने वाली बसों का भी है. मतलब, अगर आपने अभी तक ट्रेन या बस में टिकट नहीं लिया है तो आप ले लें. बच्चों के स्कूल का टेंशन नहीं है. चास-बोकारो के स्कूलों में दीपावली से लेकर छठ तक की छुट्टी की तारीख घोषित कर दी गयी है.
धनतेरस पर महंगे मिलेंगे स्टील के बर्तन व गिफ्ट्स : इस बार दीपावली आपकी जेब ज्यादा हल्की कर सकती है. स्टील के आयात पर कई बंदिशों के बाद घरेलू कंपनियों की ओर से स्टील शीट के दाम बढ़ाये गये हैं. बर्तन निर्माताओं की लागत बढ़ने से इस साल धनतेरस की खरीदारी महंगी पड़ेगी. बरतन बनाने वाले और होल सेलर्स का दावा है कि पूरी वैल्यू चेन में कीमतें 20-25 प्रतिशत तक बढ़ी हैं. वहीं होलसेल में बर्तनों की बिक्री अब तक 50 प्रतिशत कम रही है. ट्रेडर जीएसटी के चलते भी लागत बढ़ने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा गिफ्ट्स पर भी जीएसटी लगने से उनकी कीमत 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ी है. अप्रैल से अब तक स्टील कीमतों में लगातार इजाफा होता आया है. फिलहाल बरतन की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा हैं.
कहां, कितने दिनों की छुट्टी
स्कूल कब से कब तक
डीपीएस बोकारो-4 19 से 28 अक्तूबर तक
चिन्मय स्कूल-5 19 से 28 अक्तूबर तक
पेंटीकॉस्टल-12 19-20 (दीपावली) 26-27 (छठ)
जीजीपीएस बोकारो-5 19 से 28 अक्तूबर तक
जीजीपीएस-चास 19 से 28 अक्तूबर तक
डीएवी-4 17 से 27 से अक्तूबर तक
डीएवी-6 17 से 27 से अक्तूबर तक
बोकारो पब्लिक स्कूल-3 19 से 28 अक्तूबर तक
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल-6 17 से 27 अक्तूबर तक
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल-चास 17 से 27 अक्तूबर तक
एआरएस-बीएसएल एलएच 19-20 (दीपावली) 25-27 (छठ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










