कसमार को ओडीएफ बनाने पर दिया गया बल

Updated:
विज्ञापन

कसमार. कसमार प्रखंड को ओडीएफ बनाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत सोनपुरा और दांतू पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम संगठन, वीडब्लूएससी और ग्रामीणों की बैठक दांतू में हुई. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने लोगों को समय पर शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया. इसके लिए अधिकारियों […]

विज्ञापन

कसमार. कसमार प्रखंड को ओडीएफ बनाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत सोनपुरा और दांतू पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम संगठन, वीडब्लूएससी और ग्रामीणों की बैठक दांतू में हुई.

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने लोगों को समय पर शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया. इसके लिए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इस दौरान सात लाभुक को चेक भी दिया गया.

बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी एसएन उपाध्याय, जिप सदस्य गीता देवी, बीडीओ कीकू महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष छोगालाल सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो, मुखिया मंजूबाला देवी, मालती देवी, अंजना सिंह, महेंद्र सिंह, उपेंद्र करमाली, अनिल महतो, संजय महतो, शंकर महतो, मिला देवी, सुनीता देवी, गोपाल दसौंधी, शिव शंकर नायक आदि मौजूद थे. गुरुवार को गरी और मंजूरा पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola