स्वच्छता ही सेवा के लिए बोकारो को मिला पुरस्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: भारत सरकार के पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा सोमवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में बोकारो जिले को स्वच्छता ही सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है. पुरस्कार लेने बोकारो डीसी राय महिमापत रे दिल्ली पहुंचे हुए थे. उन्होंने पुरस्कार लिया. डीसी राय महिमापत रे बताया कि यह पुरस्कार पूरे देश के चार […]
विज्ञापन
बोकारो: भारत सरकार के पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा सोमवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में बोकारो जिले को स्वच्छता ही सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है. पुरस्कार लेने बोकारो डीसी राय महिमापत रे दिल्ली पहुंचे हुए थे. उन्होंने पुरस्कार लिया. डीसी राय महिमापत रे बताया कि यह पुरस्कार पूरे देश के चार जिलों को मिला है. इसमें झारखंड से बोकारो जिला भी शामिल है.
404 दिव्यांगों के घर में शौचालय निर्माण : पुरस्कार 15 सितंबर से 02 अक्तूबर तक जिले में चलाये गये स्वच्छता पखवारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों का शौचालय निर्माण के लिए मिला है. इस पखवारा के दौरान कुल 6178 शौचालय का निर्माण किया गया. इसमें कुल 404 दिव्यांगों के घर में शौचालय निर्माण किया गया.
टीम वर्क से मिली सफलता : डीसी
डीसी राय महिमापत रे ने स्वच्छता ही सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोगों, अपनी टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी. कहा : टीम वर्क के कारण यह संभव हो सका है. इसमें आम लोग, जन प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










