जरूरतमंदों को आवास देकर गरीबी दूर कर रही सरकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: गरीबों को केंद्र सरकार पक्का मकान देकर गरीबी दूर करने का काम कर रही है. केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. सरकार की यह योजना सफलतापूर्वक धरातल पर उतर रही है. यह कहना है भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी का. वह सोमवार को चास नगर […]
विज्ञापन
चास: गरीबों को केंद्र सरकार पक्का मकान देकर गरीबी दूर करने का काम कर रही है. केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. सरकार की यह योजना सफलतापूर्वक धरातल पर उतर रही है. यह कहना है भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी का. वह सोमवार को चास नगर निगम की ओर से भोजपुर कॉलोनी शिव मंडप में गांधी जयंती पर आयोजित गृह प्रवेश व ओडीएफ सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है.
पूर्व में इंदिरा आवास गरीबों के रहने के लिए उपयुक्त नहीं था. लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवास हर गरीब को सम्मान दिलायेगा. श्री बाउरी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में बेहतर रैंक लाकर पूरे राष्ट्र में चास का नाम चर्चित रहा. अब 2018 में भी सर्वेक्षण होने वाला है, इसको देखते हुये सभी को अभी से ही टीम भावना से काम करना चाहिये, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर चास का नंबर वन रैंक दिलाया जा सके.
चास को बनाना है नंबर वन स्वच्छ शहर : समारोह की अध्यक्षता करते हुए चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने कहा कि चास को पूरे देश में नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. हर चौक-चौराहों पर शौचालय का निर्माण चल रहा है. साथ ही यहां कचरा प्रबंधन की दिशा में भी काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले हर गरीब का अपना आवास होगा. मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त दिगेश्वर तिवारी, चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव, स्थानीय पार्षद श्रीकांत राय, राजकुमारी देवी, नगर प्रबंधक सब्बीर आलम, सीएमएम निर्मल कुमार, प्रशांत कुमार, आवास योजना के नोडल पदाधिकारी अनिल मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
भाजपा ने किया विरोध : कार्यक्रम का विधायक व सांसद प्रतिनिधि के बहिष्कार करने के बाद भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल की बैठक हुई, जिसमें निगम के कार्य संस्कृति का विरोध किया गया. नगर अध्यक्ष धीरज झा ने बयान जारी कर कहा कि विकास के नाम पर नगर निगम की ओर से लूट-खसोट की जा रही है. कहा कि गृह प्रवेश कार्यक्रम में विधायक व सांसद को महत्व नहीं देकर अपमानित करने का काम किया गया है. जबकि नगर विकास विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्थानीय सांसद व विधायक को बुलाने का आदेश जारी किया गया था. मौके पर मंतोष ठाकुर, विक्की राय, रंजीत वर्णवाल, धर्मेंद्र महथा आदि शामिल थे.
800 परिवारों का कराया गया गृह प्रवेश
नगर निगम की ओर से भोजपुर कॉलोनी व आंबेडकर पार्क स्वामी विवेकानंद पथ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में 800 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. इस दौरान लाभुकों को पासबुक, गोल्ड व सिल्वर बैज दिया गया.
डिप्टी मेयर व 32 पार्षदों ने किया समारोह का बहिष्कार
नगर निगम की ओर से आयोजित समारोह को डिप्टी मेयर अविनाश कुमार सहित 32 पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया. यहां तक कि वार्ड नंबर 20 में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सुरभि देवी ने भी भाग नहीं लिया. डिप्टी मेयर श्री कुमार ने बताया कि मेयर व कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी करने व पार्षदों को मान-सम्मान नहीं देने के कारण पार्षदों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










