बीएसएल कर्मियों को कम बोनस मिलने व ठेका मजदूरों को नहीं मिलने का विरोध, एनजेसीएस नेता व सेल प्रबंधन का पुतला फूंका
बोकारो: बीएसएल सहित सेल कर्मियों को कम बोनस मिलने व ठेका मजदूरों को कुछ भी बोनस नहीं मिलने के विरोध में एनजेसीएन नेता व सेल प्रबंधन का पुतला फूंका गया. पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जय झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में बीएसएल के नगर सेवा भवन […]
इसलिए बोनस पहले की अपेक्षा अधिक मिलना चाहिए, न कि कम. एनजेसीएस नेताओं ने कर्मियों के अधिकार से वंचित कर काला बोनस पर हस्ताक्षर किया है. इसी के विरोध में रावण रूपी एनजेसीएस नेता व सेल प्रबंधन का पुतला दहन किया गया. श्री चौधरी ने कहा : सेल प्रबंधन इस काला बोनस को वापस कर पुन: विचार कर सम्मानजनक बोनस दे, अन्यथा वर्ष 2015 दिसंबर के हड़ताल की पुनरावृत्ति होगी. इसलिए बोनस के मामले पर सेल प्रबंधन गंभीरतापूर्वक विचार करे. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










