दूसरी भाषाओं के बराबर हिंदी को सम्मान दें : रंजन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: ओएनजीसी की ओर से सीबीएम प्रोजेक्ट पर्वतपुर में चल रहे राजभाषा पखवारा का समापन गुरुवार को हुआ. मुख्य अतिथि प्रमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन व परिसंपत्ति प्रबंधक नवीन चंद्र पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. श्री रंजन ने हिंदी को राजभाषा से राष्ट्र भाषा के रूप में विकसित करने पर बल दिया. कहा कि इस […]

विज्ञापन
बोकारो: ओएनजीसी की ओर से सीबीएम प्रोजेक्ट पर्वतपुर में चल रहे राजभाषा पखवारा का समापन गुरुवार को हुआ. मुख्य अतिथि प्रमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन व परिसंपत्ति प्रबंधक नवीन चंद्र पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. श्री रंजन ने हिंदी को राजभाषा से राष्ट्र भाषा के रूप में विकसित करने पर बल दिया. कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि राजभाषा के सम्मान में तभी वृद्धि हो सकती है.

जब हम हिंदी को दूसरी भाषाओं के बराबर सम्मान दें. बोकारो नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का प्रथम पुरस्कार इस वर्ष ओएनजीसी बोकारो को प्राप्त होने पर बधाई दी गयी. श्री पांडेय ने सीबीएम परिसंपत्ति द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार का उल्लेख किया. कहा : हिन्दी में सबसे अधिक कार्य करने वाले कार्मिक को दो हजार रुपये व एक शील्ड देकर सर्वश्रेष्ठ हिन्दी सेवी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इससे हिन्दी में कार्य करने की रूचि में निरंतर वृद्घि हुई है.

कार्यालय में एक हिन्दी पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है. हिंदी के प्रति लोगों की उत्सुकता को बढाने के लिए नारा लेखन, लघु कहानी प्रतियोगता, द्वारा 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक राजभाशा पखवाड़ा का आयोजन किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग श्रेणी में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. संचालन राजभाषा अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने किया. मौके पर कश्मीर सिंह रंधावा, विनोद कुमार चौधरी, पीके बसु, अरविंद कुमार, राजेश पटवे, आरजी सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola