बीएसएल कर्मियों के बोनस पर फैसला आज!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: बीएसएल कर्मियों के बोनस का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो सकता है. बोनस को लेकर नयी दिल्ली में एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक 26 सितंबर को होगी. बैठक में बीएसएल सहित सेल कर्मियों को मिलने वाले बोनस पर फैसला होगा. इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि बीएसएल सहित सेल कर्मियों के लिए मंगलवार […]
विज्ञापन
बोकारो: बीएसएल कर्मियों के बोनस का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो सकता है. बोनस को लेकर नयी दिल्ली में एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक 26 सितंबर को होगी. बैठक में बीएसएल सहित सेल कर्मियों को मिलने वाले बोनस पर फैसला होगा. इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि बीएसएल सहित सेल कर्मियों के लिए मंगलवार बोनस के मामले में ‘मंगल’ होगा.
बैठक में पांचों मान्यता प्राप्त यूनियन के (एक+एक) दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे. बोनस को लेकर बीएसएल सहित पूरे सेल कर्मी एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं. बैठक में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू व बीएसएम के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग यूनियन बीएसएल कर्मियों सहित ठेका मजदूरों को 15 से लेकर 25 हजार रुपये तक बोनस की डिमांड कर रहे हैं.
बीएमएस ने बोनस की डिमांड को लेकर 26, 27 व 28 को तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर रखी है. इसके लिए प्लांट के बाहर व अंदर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उधर, जय झारखंड मजदूर समाज, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन सहित अन्य यूनियन भी कर्मियों को बोनस देने की डिमांड कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










