पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक
चास: चास में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी. नेतृत्व चास नगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल कांदू ने किया. बाइपास रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मिठाई बांटी. वहीं भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने […]
वहीं भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता धीरज झा व संचालन महामंत्री विक्की राय ने की. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक है. कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के पद चिह्नों पर चलने की अपील की गयी. उत्तरी मंडल में उदय चंद्र प्रसाद, शिवशंकर राय, राज सिन्हा, प्रकाश प्रमाणिक, झंटू दे, अमित, विनोद, कमल, गौतम, सुजीत, राजकुमारी, सुनील, रोहित, प्रवीण, प्रिंस, प्रशांत, प्रकाश, दक्षिणी मंडल के संजय त्यागी, सागर सिंह चौधरी, अंबिका खवास, दिलीप चौबे, मंतोष ठाकुर, रंजीत वर्णवाल, मनराज, धर्मेंद्र, चिंता देवी, मानिक सिंह, रीतू रानी सिंह, आरएन ओझा, कृष्णा महतो, मायावती देवी, अशोक, अर्चना, दिलीप, कमलेश, लक्ष्मी यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










