डीवीसी : चुनौतियों के बीच नयी चेयरमैन को निकालनी होगी राह

Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुरा. नयी प्रभारी चेयरमैन शालिनी प्रसाद की नियुक्ति के साथ ही डीवीसी में संभावित बदलावों को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. कर्मियों में निगम में होनेवाले बदलावों को लेकर उम्मीद जगी है. माना जा रहा है कि नयी चेयरमैन अपनी एक पृथक टीम बनाकर काम करना चाहेंगी ताकि मंत्रालय से मिला टार्गेट पूरा किया […]

विज्ञापन
चंद्रपुरा. नयी प्रभारी चेयरमैन शालिनी प्रसाद की नियुक्ति के साथ ही डीवीसी में संभावित बदलावों को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. कर्मियों में निगम में होनेवाले बदलावों को लेकर उम्मीद जगी है. माना जा रहा है कि नयी चेयरमैन अपनी एक पृथक टीम बनाकर काम करना चाहेंगी ताकि मंत्रालय से मिला टार्गेट पूरा किया जा सके़ कंपनी की अपेक्षा व कर्मियों की उम्मीद के बीच जहां उनका स्वागत होगा, वहीं पहले से मौजूद जिम्मेवारियों व ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियां के बीच से उन्हें राह निकालनी होगी.
आसान नहीं होगी डगर : विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जिस तरह पूर्व चेयरमैन को हटाया गया वैसे ही कई सदस्य भी हटाये जा सकते हैं. इधर, कयास लगाया जा रहा है कि गंभीर दौर से गुजर रहे डीवीसी की बेहतरी के लिए नयी चेयरमैन को कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ सकते है़ं मौजूदा दौर में डीवीसी में क्षमता से अधिक मैन पावर है.

कंपनी सुप्रीमो के लिए मैन पावर के मिनिमाइजेशन पर गंभीरतापूर्वक काम करना होगा़ अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाने व उत्पादन क्षमता के अनुसार बाजार व ग्राहक खोजने की जरूरत भी उन्हें पड़ेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola