गार्ड ने अधिकारी के पुत्र को लाठी से मारा, गार्ड की पिटाई
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के नये पावर प्लांट का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी भेल के गार्ड गौतम राय ने डीवीसी के उप प्रबंधक वित्त एकरामुल हक के 10 वर्षीय पुत्र असदुल्लाह हक की लाठी से पिटाई कर दी. यह देख आक्रोशित लोगों ने गार्ड की बुरी तरह से पिटाई कर दी़ घटना […]
गार्ड किसी तरह से भाग कर गेस्ट हाउस में जाकर छिप गया़ उत्तेजित भीड़ गेस्ट हाउस में घुस गयी और उसे बाहर लाकर थाना ले जाने लगी़ इसी बीच घटना की जानकारी पाकर दल-बल केे साथ सअनि निरंजन पांडेय तथा उपप्रबंधक एकरामुल हक घटना स्थल पहुंचे़ एकरामुल हक का कहना था कि पुलिस ने उसकी भी पिटाई कर दी.
जबकि पुलिस का कहना था कि भीड़ को हटाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई होगी. सूचना पाकर प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, थानेदार सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार, संदीप कुमार, अवर निरीक्षक बबन सिंह, सअनि कमलेश सिंह, अपर निदेशक एसके मिश्रा सहित काफी संख्या में डीवीसी कामगार पहुंच गये. इसके बाद मामले को शांत किया गया. पुलिस गार्ड को पकड़ कर थाना ले गयी़ इंस्पेक्टर का कहना था कि किसी ने भी मामले को लेकर लिखित आवेदन नहीं दिया है़ आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










