बरगला रही है सरकार : आशा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: कैंप दो सीएस कार्यालय के समीप झारखंड राज्य एएनएम/जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता आशा कुमारी व संचालन जुसपीन केरकेट्टा ने किया. सुश्री कुमारी ने कहा : सरकार का इरादा सही नहीं है. बार-बार आश्वासन देकर हमें ठगा जा रहा है. हम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं. […]
विज्ञापन
बोकारो: कैंप दो सीएस कार्यालय के समीप झारखंड राज्य एएनएम/जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता आशा कुमारी व संचालन जुसपीन केरकेट्टा ने किया.
सुश्री कुमारी ने कहा : सरकार का इरादा सही नहीं है. बार-बार आश्वासन देकर हमें ठगा जा रहा है. हम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं. इसके बाद भी हमारी सुध नहीं ली जा रही है. हमें उपेक्षित रखा जा रहा है. अनुबंध कर्मियों के साथ दोहरी नीति अपनायी जा रही है. सरकार को बताना चाहिए कि वर्ष 2007 के नाम पर कौन सा रणनीति बना रही है. सरकार न तो नियमावली में संशोधन कर रही है. न ही पद का सृजन किया है.
अस्पतालों में जीएनएम व एएनएम की कमी : सुश्री केरकेट्टा ने कहा : राज्य के अस्पतालों में जीएनएम व एएनएम की घोर कमी है. इसका प्रभाव अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों पर पड़ता है. परंतु सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. सरकार को अब जागना होगा. अन्यथा हम सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे. मौके पर सचिव अंजु कुमारी, उप सचिव रीता कुमारी, समीना खातून, मीना कुमारी, बीना कुमारी, क्रांति कुमारी, गीता कुमारी, श्रावणी कुमारी, शबनम परवीन, शाहीना परवीन, कुमारी द्रौपदी, बेंजो कुमारी सहित विभिन्न प्रखंडों से आयी लगभग 100 से अधिक एएनएम व जीएनएम मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










