शिक्षक को 10 वर्ष की सजा

Updated:
विज्ञापन

घर में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने करता था छह वर्षीय छात्रा से अप्राकृतिक यौनाचार बोकारो : एक छह वर्षीय बालिका को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसका यौन शोषण करने के मामले में शिक्षक को शुक्रवार को स्थानीय प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आरएस उपाध्याय ने दस वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माना […]

विज्ञापन

घर में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने करता था छह वर्षीय छात्रा से अप्राकृतिक यौनाचार

बोकारो : एक छह वर्षीय बालिका को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसका यौन शोषण करने के मामले में शिक्षक को शुक्रवार को स्थानीय प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आरएस उपाध्याय ने दस वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है़ पीड़ित बालिका को न्यायालय ने मुआवजा दिलाने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है़ सजा पाये शिक्षक जोधाडीह मोड़, बाउरी मुहल्ला निवासी संतोष बाउरी (23 वर्ष) है़ न्यायालय में यह मामला पोक्सो कांड संख्या 38/15 व चास थाना कांड संख्या 436/15 के तहत चल रहा था़ घटना की प्राथमिकी बालिका की मां के बयान पर चास थाना में दर्ज की गयी थी़
क्या है मामला : बालिका की माता ने अपनी छह वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय पुत्र को ट्यूशन पढ़ाने के लिए संतोष बाउरी को रखा था़ संतोष 18 सितंबर 2015 से बालिका के घर आकर ट्यूशन पढ़ा रहा था़ 21 सितंबर 2015 की शाम साढ़े चार बजे संतोष कमरा में ट्यूशन पढ़ा रहा था़ उसकी मां घर के बाहर बैठी थी़ अचानक पांच वर्षीय पुत्र बाहर निकला तो मां ने उसे शिक्षक के पास जाने की बात कह डांटा़ पुत्र ने मां को बताया कि शिक्षक बहुत गंदा है़ वह दीदी के साथ गंदी हरकत करता है और उसे बाहर निकाल देते है़
शिक्षक को 10
यह सुनकर बालक की माता कमरा में गयी, तो शिक्षक ने भीतर से दरवाजा बंद किया था़ धक्का देने पर दरवाजा खुल गया़ माता ने देखा कि शिक्षक छह वर्षीय पुत्री से अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा है़ माता को देखते ही शिक्षक घर से भाग गया़ अपनी मां को देखकर छह वर्षीय पुत्री रोने लगी़ उसने अपनी माता को बताया कि शिक्षक रोज यह हरकत करता है़ शाम को जब बालिका के पिता ड्यूटी से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली़ दूसरे दिन यह मामला चास थाना में दर्ज कराया गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola