लाइसेंस पर मिलेंगे 1500 क्वार्टर!

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: लाइसेंस पर क्वार्टर का इंतजार कर रहे बीएसएल से रिटायर कर्मियों के लिए खुशखबरी है. लाइसेंस पर बहुत जल्द 1500 क्वार्टर मिलने की संभावना है. हर माह बीएसएल से 150-200 कर्मी रिटायर हो रहे हैं. इस कारण बोकारो में रिटायर कर्मियों की संख्या बढ़ रही है. बीएसएल से रिटायर कर्मी लंबे अरसे से बीएसएल […]

विज्ञापन
बोकारो: लाइसेंस पर क्वार्टर का इंतजार कर रहे बीएसएल से रिटायर कर्मियों के लिए खुशखबरी है. लाइसेंस पर बहुत जल्द 1500 क्वार्टर मिलने की संभावना है. हर माह बीएसएल से 150-200 कर्मी रिटायर हो रहे हैं. इस कारण बोकारो में रिटायर कर्मियों की संख्या बढ़ रही है. बीएसएल से रिटायर कर्मी लंबे अरसे से बीएसएल प्रबंधन से लाइसेंस पर क्वार्टर देने की डिमांड कर रहे हैं. फिलहाल, बोकारो में रिटायर कर्मियों की संख्या 3000 से अधिक है. बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में 1500 से अधिक क्वार्टर खाली पड़े हुए हैं.
इनमें से कई क्वार्टर रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहे हैं. कुछ खाली पड़े क्वार्टरों पर अवैध कब्जा हो रहा है. इसको देखते हुए बीएसएल प्रबंधन लाइसेंस पर रिटायर कर्मियों को 1500 क्वार्टर देने पर विचार कर रहा है. लाइसेंस पर क्वार्टर देने से एक ओर जहां क्वार्टर का रख-रखाव होगा, वहीं दूसरी ओर बीएसएल प्रबंधन को राजस्व की प्राप्ति होगी.
लाइसेंस पर मिलेगा इ/ एफ टाइप क्वार्टर
सेक्टर 2, 3 व 4 को छोड़ कर शेष सेक्टरों में लाइसेंस पर 1500 इ/एफ क्वार्टर मिलेंगे. बीएसएल रिटायर कर्मियों को लाइसेंस पर क्वार्टर देने की योजना पाइप लाइन में है. इसके लिए विभिन्न सेक्टरों में खाली क्वार्टरों की सूची बन रही है. साथ ही ऐसे क्वार्टरों की सूची भी बनायी जा रही है, जिस पर अवैध कब्जा है. अवैध कब्जा वाले क्वार्टर को बीएसएल प्रबंधन की ओर से नोटिस देने के बाद जबरन भी खाली कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola