आइटीआइ मोड़ : होटलकर्मी की छत से गिरकर मौत
चास. आइटीआइ मोड़ स्थित महतो होटल के एक कर्मी की छत से गिरकर मौत हो गयी. बरमसिया थाना क्षेत्र के आद्रकुड़ी निवासी बहादुर महतो (42 वर्ष) कई वर्षों से वहीं रहकर काम कर रहा था. मंगलवार की रात बहादुर होटल के ही छत पर सोया हुआ था. बुधवार की सुबह अन्य कर्मियों ने छत से […]
चास. आइटीआइ मोड़ स्थित महतो होटल के एक कर्मी की छत से गिरकर मौत हो गयी. बरमसिया थाना क्षेत्र के आद्रकुड़ी निवासी बहादुर महतो (42 वर्ष) कई वर्षों से वहीं रहकर काम कर रहा था. मंगलवार की रात बहादुर होटल के ही छत पर सोया हुआ था. बुधवार की सुबह अन्य कर्मियों ने छत से नीचे गिरा पाया. वह कैसे गिरा इसका पता नहीं चला पाया है.
होटल संचालक सूरज महतो ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. होटल संचालक ने मृतक के परिजनों व चास पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इस दौरान मृतक के भाई व पुत्र सहित अन्य परिजनों ने पहुंचकर मुआवजे की मांग की.
आद्रकुड़ी पंचायत के मुखिया बी महतो व कांड्रा पंचायत के मुखिया सरावन राय ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह कराया. होटल संचालक ने मृतक के परिजनों को 81 हजार नगद व समाजसेवी महावीर सिंह चौधरी ने 10 हजार रुपये स्वेच्छा से दिये. यह राशि मृतक के पुत्र लक्ष्मण महतो को सौंपी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










