आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो आज आयेंगे जामताड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 6:29 PM
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शनिवार को जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी व चूल्हा प्रमुखों के शपथ ग्रहण और अभिनंदन समारोह की तैयारी पूरी हो गयी है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शनिवार को जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रत्येक पंचायतों में ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुखों को आमंत्रण-पत्र दिया गया है. आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुख की बहनें झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में बिगुल फूंकेंगीं. आनेवाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगी. आजसू पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं. संगठन को हर तरह मजबूत कर रहे हैं. कहा कि जिस तरह की झारखंड में सरकार चल रही है और नित्य नए-नए झूठे वादों के साथ झारखंड की जनता को छलने का काम कर रही है. ऐसी सरकार को हमारे चूल्हा प्रमुख की बहनें और ग्राम प्रभारी बेनकाब करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










