झारखंड में ''मोरा तूफान '' का आंशिक असर, अगले तीन दिनों तक आसमान में छाये रहेंगे बादल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2017 3:00 PM
रांची : बिहार के 24 जिलों समेत पूर्वी भारत में मोरा तूफान को लेकर तेज बारिश और नुकसान की संभावना जतायी जा रही है. वहीं झारखंड में आने वाले तीन दिनों में लोगों की गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मोरा तूफान का आंशिक असर झारखंड में भी होगा. अगले तीन […]
रांची : बिहार के 24 जिलों समेत पूर्वी भारत में मोरा तूफान को लेकर तेज बारिश और नुकसान की संभावना जतायी जा रही है. वहीं झारखंड में आने वाले तीन दिनों में लोगों की गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मोरा तूफान का आंशिक असर झारखंड में भी होगा. अगले तीन दिनों तक आसामन में बादल छाये रहेंगे और तापमान कम होने की संभावना है.गौरतलब है कि करीब दो महीने से तेज धूप और गर्मी का असर झारखंड के विभिन्न जिलों में भी हुआ. झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया था.
पूर्वी भारत में चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ को लेकर चेतावनी जारी, बिहार में भारी तबाही
बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को बारिश के चलते वज्रपात और आंधी-तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गयी. राज्य के आठ जिलों में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हुई. आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रदेश में वज्रपात और आंधी- तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत हो गयी. इसमें से पांच लोगों की मौत दीवार गिरने के कारण हुई जबकि बाकी की मौत वज्रपात के कारण हुई.
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र : समय से पहले आ सकता है मॉनसून
क्या है मोरा तूफान
बंगाल की खाड़ी से निकलने वाले इस तूफान का असर बंगलादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर होगा. 29 मई को इन राज्यों में भारी बारिश के साथ 80-90 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. अगले 12 घंटों में तूफान का असर बढ़ सकता है. 29-30 मई को इस तूफान का सबसे ज्यादा असर की आशंका है. मौसम विभाग ने मछुआरो को इस संबंध में एहतियात बरतने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










