टाटा समूह रांची और दुमका में अस्पताल स्थापित करेगा : मिस्त्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने आज यहां कहा कि टाटा समूह झारखंड की राजधानी रांची में अस्पताल और कैंसर अस्पताल स्थापित करेगा जबकि राज्य की उप-राजधानी दुमका में भी एक अस्पताल बनाने के लिए शीघ्र कदम उठायेगा. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज उनसे […]
विज्ञापन
रांची : टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने आज यहां कहा कि टाटा समूह झारखंड की राजधानी रांची में अस्पताल और कैंसर अस्पताल स्थापित करेगा जबकि राज्य की उप-राजधानी दुमका में भी एक अस्पताल बनाने के लिए शीघ्र कदम उठायेगा.
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज उनसे मिलने आये मिस्त्री से इस आशय का अनुरोध किया था. इसके अनुसार मिस्त्री ने इसे स्वीकार करते हुए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की बात कही.
उन्होंने बताया कि टाटा समूह रांची में पांच सौ बिस्तरों का अस्पताल और कैंसर अस्पताल स्थापित करेगा जबकि दुमका में तीन सौ बिस्तरों का अस्पताल बनाया जायेगा.
टाटा स्टील के प्रबन्ध निदेशक टीवी नरेन्द्रन भी इस दौरान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










