ePaper

नरेंद्र मोदी ने मार्केटिंग स्किल से सत्ता हासिल की : सुबोधकांत सहाय

Updated at : 20 Nov 2014 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने मार्केटिंग स्किल से सत्ता हासिल की : सुबोधकांत सहाय

रांची : कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को धोखा देकर सत्ता हथियाई है, जिसका जवाब जनता उन्हें आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में देगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस और सुबोधकांत सहाय ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने देश की जनता को चांद-तारे […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को धोखा देकर सत्ता हथियाई है, जिसका जवाब जनता उन्हें आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में देगी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस और सुबोधकांत सहाय ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने देश की जनता को चांद-तारे दिखाकर और अपनी मार्केटिंग स्किल की बदौलत केंद्र की सत्ता हासिल की है, लेकिन अब जनता सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है और विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देगी.

ऑस्कर फर्नांडीस और सुबोधकांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं के दावों की पोल अब खुल गयी है और देश की जनता उनकी असलियत जान गयी है. सुबोधकांत सहाय ने दावा किया कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बनायेगी और भाजपा और उसके नेताओं को उनके झूठे वादों के लिए सबक सिखाएगी. एक सवाल के जवाब में सुबोधकांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को लोकसभा चुनावों, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में सिर्फ बड़बोलेपन का लाभ मिला है लेकिन अब इसका वक्त खत्म हो गया है.
उन्होंने दावा किया कि भाजपा और मोदी को जितना ऊंचा जाना था वह जा चुके और उनका ग्राफ अब नीचे गिरना तय है जबकि कांग्रेस का ग्राफ चढ़ना तय है.उन्होंने दावा किया कि 25 नवंबर को झारखंड में प्रथम चरण में जिन 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं उनमें से भाजपा को एक-दो सीटें भी मिल जाये तो बहुत है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola