ePaper

सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में तीन माओवदी ढेर, दो जख्मी

Updated at : 13 Sep 2014 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में तीन माओवदी ढेर, दो जख्मी

गिरिडीह:झारखंड के गिरिडीह जिले के दलदलिया जंगल में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड में तीन माओवादी की मौत हुई है और दो गंभीर रुप से जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने आज यहां बताया कि दलदलिया जंगल में माओवादियों के इकट्ठा होने की सूचना मिलने के बाद कल देर रात सीआरपीएफ और जिला […]

विज्ञापन

गिरिडीह:झारखंड के गिरिडीह जिले के दलदलिया जंगल में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड में तीन माओवादी की मौत हुई है और दो गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने आज यहां बताया कि दलदलिया जंगल में माओवादियों के इकट्ठा होने की सूचना मिलने के बाद कल देर रात सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने उस क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया.

कुमार ने बताया कि घिरे हुए माओवादियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दी जिसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन माओवादी मारे गये और दो गंभीर रुप से घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक एसएलआर सहित तीन हथियार बरामद किए गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola