झारखंड: कृषि मंत्री योगेंद्र साव के इस्तीफे पर फैसला जल्द

रांची : योगेंद्र साव के इस्तीफे के मामले में सरकार पसोपेश में है. श्री साव पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता रहा है. वहीं सरकार में शामिल अन्य मंत्रियों को लेकर भी सहयोगी दल ही दबाव बढ़ा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि यदि सरकार योगेंद्र साव को हटाती है, तो तारा शाहदेव प्रकरण में रंजीत […]
रांची : योगेंद्र साव के इस्तीफे के मामले में सरकार पसोपेश में है. श्री साव पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता रहा है. वहीं सरकार में शामिल अन्य मंत्रियों को लेकर भी सहयोगी दल ही दबाव बढ़ा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि यदि सरकार योगेंद्र साव को हटाती है, तो तारा शाहदेव प्रकरण में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से संबंध के आरोप में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और सुरेश पासवान को हटाने पर भी दबाव बढ़ेगा.
दूसरी ओर राजद के गिरिनाथ सिंह ने सुरेश पासवान को हटाये जाने का विरोध किया है. इन सारी बातों को लेकर सरकार उलझन में है, जिसके चलते श्री साव के मामले पर फैसला नहीं हो पा रहा है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने सरकार को उचित व विवेक के अनुरूप फैसला लेने पर सहमति दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










