रांची में दिन-दहाड़े 1.80 लाख रुपये की लूट

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को दिन-दहाड़े 1.80 लाख रुपये की लूट हो गयी. लूट की घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से मेन रोड में दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को दिन-दहाड़े 1.80 लाख रुपये की लूट हो गयी. लूट की घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से मेन रोड में दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने 1.80 लाख रुपये लूट लिये.
बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर अमृत प्रसाद बाहर निकले थे. रास्ते में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें धक्का दे दिया. अमृत प्रसाद रोड पर गिर गये. इसके बाद बाइक पर सवार दोनों लोग अमृत प्रसाद के हाथ से बैग छीनकर भाग गये. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










