बरेली स्टेशन से पांच अफीम तस्कर पकड़ाये, दो चतरा के
Updated at : 15 Aug 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय की सूचना पर यूपी के बरेली जिले के क्राइम ब्रांच ने बरेली रेलवे स्टेशन से पांच अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शेर सिंह, सुरेंद्र और भरव चंद्र हैं, जो उतर प्रदेश के बरेली जिला के ग्वारी ग्राम के रहनेवाले हैं. वहीं, धनंजय कुमार चतरा जिला के प्रतापपुर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय की सूचना पर यूपी के बरेली जिले के क्राइम ब्रांच ने बरेली रेलवे स्टेशन से पांच अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शेर सिंह, सुरेंद्र और भरव चंद्र हैं, जो उतर प्रदेश के बरेली जिला के ग्वारी ग्राम के रहनेवाले हैं.
वहीं, धनंजय कुमार चतरा जिला के प्रतापपुर और उदय गंझू चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पुलिस ने तस्करों के पास से 500 ग्राम अफीम, 90 हजार रुपये और यूपी निबंधित एक ओमनी वैन बरामद किया है. घटना को लेकर 13 अगस्त को बरेली के कोतवाली थाना में एनपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरोह के पकड़े जाने से अफीम तस्करी में शामिल इंटर स्टेट गिरोह का खुलासा भी हुआ है.
चेकिंग के दौरान पकड़े गये: जानकारी के मुताबिक बरेली के क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की सूचना पर सभी को चेकिंग के दौरान पकड़ा था. सुरेंद्र ने बताया कि वह भारतीय सेना में सिपाही है और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित है. वर्तमान में अवकाश में घर आया हुआ था. उसने अपने भाई के साला जयपाल के साथ झारखंड से धनंजय और उदय से अफीम मंगायी थी. अफीम खरीदने के एवज में उदय और धनंजय को 90 हजार रुपये देने थे.
सुरेंद्र की योजना अफीम को अपने सहयोगियों के साथ मिल कर बरेली में ही अधिक कीमत पर बेचने की थी. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी यूपी के अफीम तस्करों के साथ चतरा के अफीम तस्करों का नेटवर्क होने की बात सामने आ चुकी है. इसके अलावा झारखंड के अफीम तस्करों का नेटवर्क दूसरे राज्यों के अफीम तस्करों के साथ भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




