ePaper

Ranchi : बेड़ो में आधी रात को घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या

Updated at : 17 Jul 2019 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi : बेड़ो में आधी रात को घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेड़ो थाना क्षेत्र के महरू गांव में देर रात यह घटना घटी. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : Jharkhand : शिवम […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेड़ो थाना क्षेत्र के महरू गांव में देर रात यह घटना घटी. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : शिवम स्टील के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का छापा, कोलकाता की टीम कर रही जांच

बताया जाता है कि गांव के ढुका मुंडा की बेटी सीता कुमारी अपने घर में सोयी थी. इसी दौरान कमरे की खिड़की को तोड़कर कुछ अपराधी किस्म के लोग घर में घुसे और धारदार हथियार से गला रेतकर सीता को मार डाला.

सुबह सीता की मां थोली मुंडाइन बेटी के कमरे में गयी, तो देखा कि दरवाजा खुला है. बेटी पंलग के नीचे जमीन में पड़ी हुई है. बेटी की हालत देखकर मां की चीख निकल पड़ी. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को मालूम हुआ कि सीता की हत्या कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में टीपीसी उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगे नाइट गार्ड का किया अपहरण

फौरन इसकी सूचना बेड़ो थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola