ePaper

कुएं में मिला बच्चे का शव पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 04 Jun 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में मिला बच्चे का शव पांच पर प्राथमिकी दर्ज

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी अंतर्गत पिंडारो निवासी जितेंद्र गिरि के पांच वर्षीय पुत्र मयंक गिरि का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ है. मृतक बच्चा पिंडारो स्थित अपने नानी के ही घर में रहता था. इस घटना को लेकर मृतक की नानी ने अपने गोतिया के ही पांच लोगों पर हत्या करने […]

विज्ञापन

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी अंतर्गत पिंडारो निवासी जितेंद्र गिरि के पांच वर्षीय पुत्र मयंक गिरि का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ है. मृतक बच्चा पिंडारो स्थित अपने नानी के ही घर में रहता था. इस घटना को लेकर मृतक की नानी ने अपने गोतिया के ही पांच लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया है.

आवेदन में बच्चे की नानी ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके गोतिया से उनका झगड़ा हुआ था, जिसमें उन लोगों द्वारा उनके परिवार के वंश नष्ट करने की धमकी दी गयी थी. आरोप विजय भारती (पिता स्व. द्वारिका भारती), शंकुतला देवी (पति विजय भारती), सुमन भारती (पिता विजय भारती), गोविंद भारती (पिता स्व. द्वारिका भारती) व नीरज भारती (पिता गोविंद भारती) पर लगाया है. महिला ने बताया है कि मयंक दोपहर करीब तीन बजे खेलने निकला था.

बाद में मैं पूजा का सामान लेने तिलैया चली गयी. वापस आयी तो सभी लोग मयंक को खोज रहे थे. मयंक का शव कुएं में पड़ा था. महिला के अनुसार गोतिया के लोगों से लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर दो जून को पंचायत बुलायी गयी थी, पर लोग पंचायत में नहीं आये और दुनिया उजाड़ देने की धमकी दी थी.

डैम ओपी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज करने के लिए जयनगर थाना भेज दिया गया है. वहीं बच्चे की शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजन को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola