चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस से की बदसलूकी
Updated at : 04 May 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अलबर्ट एक्का चौक पर 600 रुपये ई चालान काटने से नाराज बाइक सवार इमरान आलम ने न केवल ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी बल्कि ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट व रिश्वत का आरोप लगा दिया. जांच में मामला गलत पाया गया तो ट्रैफिक एसपी के कहने पर इमरान आलम को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना […]
विज्ञापन
रांची : अलबर्ट एक्का चौक पर 600 रुपये ई चालान काटने से नाराज बाइक सवार इमरान आलम ने न केवल ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी बल्कि ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट व रिश्वत का आरोप लगा दिया.
जांच में मामला गलत पाया गया तो ट्रैफिक एसपी के कहने पर इमरान आलम को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना के हवाले कर दिया गया़ बाद में ट्रैफिक थाना प्रभारी जॉन मुर्मू की उपस्थिति में जवान ने थाना में इस संबंध में आवेदन दिया़ लेकिन बाद में समझौता हो गया इस कारण इमरान आलम को छोड़ दिया गया़
क्या है मामला : हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर दो बजे अल्युमिनियम विंडो का काम करनेवाला चर्च रोड निवासी इमरान आलम को अलबर्ट एक्का चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के पकड़ा था.
जब ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया. हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने उसे समझाया और जाने को कहा़ लेकिन वह घर जाने की जगह पुलिस की शिकायत करने ट्रैफिक एसपी के पास चला गया़
उन्हें बताया कि अलबर्ट एक्का चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस उससे रिश्वत मांग रही थी और नहीं देने पर मारपीट की. ट्रैफिक एसपी ने मामले की जांच करायी तो इमरान द्वारा बदसलूकी करने की बात सामने आयी़ इसके बाद ट्रैफिक एसपी ने चुटिया ट्रैफिक थाना प्रभारी जॉन मुर्मू और अलबर्ट एक्का पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुला जानकारी ली़
पूरे मामले को समझने के बाद ट्रैफिक एसपी ने इमरान को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अादेश दिया़ जॉन मुर्मू ट्रैफिक पुलिस के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया़ युवक को जेल भेजने की तैयारी हो गयी थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसका एक भाई भी जिला पुलिस में सिपाही है़ उसके बाद समझौता हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




