नवविवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, पड़ोसी लेकर गये अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2019 1:58 AM
जमशेदपुर : मानगो दाइगुटू निवासी नवविवाहिता स्वीटी कुमारी को ससुराल वालों ने शुक्रवार दोपहर बेरहमी पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया. घायल स्वीटी को पड़ोसियों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्वीटी के अनुसार उसके पति दिल्ली में नौकरी करते है. पति के नहीं रहने पर सास उषा देवी, ससुर […]
जमशेदपुर : मानगो दाइगुटू निवासी नवविवाहिता स्वीटी कुमारी को ससुराल वालों ने शुक्रवार दोपहर बेरहमी पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया. घायल स्वीटी को पड़ोसियों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्वीटी के अनुसार उसके पति दिल्ली में नौकरी करते है.
पति के नहीं रहने पर सास उषा देवी, ससुर सुरेंद्र प्रसाद, ननद पूजा और देवर वीरेंद्र गुप्ता उसे प्रताड़ित करते हैं और आये दिन मारपीट करते है. पिटाई से स्वीटी के दोनों हाथों में गहरा जख्म हो गया है. स्वीटी ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई है. अस्पताल में भर्ती स्वीटी को देखने ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










