तीन पशुओं को धक्का मार हाइवा फरार, सड़क जाम

Updated at : 20 Apr 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन पशुओं को धक्का मार हाइवा फरार, सड़क जाम

घटनास्थल पर एक बैल की मौत, दो का इलाज जारी एमजीसीपीएल कंपनी ने पशु मालिक को मुआवजा देने का आश्वासन दिया चंदवा : एनएच 99 स्थित भुसाड़ देवी मंडप के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात हाइवा ने सड़क पार कर रहे पशुओं को बुरी तरह रौंद दिया. इससे भुसाड़ गांव निवासी रामचंद्र उरांव के एक […]

विज्ञापन

घटनास्थल पर एक बैल की मौत, दो का इलाज जारी

एमजीसीपीएल कंपनी ने पशु मालिक को मुआवजा देने का आश्वासन दिया
चंदवा : एनएच 99 स्थित भुसाड़ देवी मंडप के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात हाइवा ने सड़क पार कर रहे पशुओं को बुरी तरह रौंद दिया. इससे भुसाड़ गांव निवासी रामचंद्र उरांव के एक बैल की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं मनोज पाठक व बिरजू उरांव का एक-एक बैल बुरी तरह घायल है. इसका इलाज मवेशी चिकित्सक की देख-रेख में कराया जा रहा है.
यह घटना देवी मंडप से भुसाड़ होते अरधे जाने वाले पथ पर भुसाड़ गांव के समीप घटी. आसपास के लोगों की माने तो उक्त हाइवा एमजीसीपीएल कंपनी के लिए स्टोप चिप्स गिरा कर काफी तेजी से वापस आ रहा था. घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने भुसाड़-अरधे सड़क जाम कर दिया. लोग कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. सूचना के बाद उक्त कंपनी के लोग जाम स्थल पर पहुंचे.
पशु मालिक को मुआवजा देने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. गौरतलब हो कि उक्त कंपनी द्वारा रेल निर्माण का काम कराया जा रहा है. बगैर लाइसेंसधारी व नाबालिग चालक इन दिनों हाइवा चला रहे हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन से लेकर कंपनी के अधिकारी व कर्मी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola