ePaper

RANCHI : अशोक नगर डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, हत्या की बतायी यह वजह

Updated at : 16 Mar 2019 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : अशोक नगर डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, हत्या की बतायी यह वजह

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर डबल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी के प्राइवेट बॉडीगार्ड सुनील सिंह उर्फ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बोकारो थर्मल के बीटीपीएस थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में बॉडीगार्ड ने अग्रवाल बंधुओं (महेंद्र अग्रवाल […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर डबल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी के प्राइवेट बॉडीगार्ड सुनील सिंह उर्फ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बोकारो थर्मल के बीटीपीएस थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ में बॉडीगार्ड ने अग्रवाल बंधुओं (महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल) की हत्या के मामले में कई खुलासे किये हैं. पुलिस के मुताबिक, बॉडीगार्ड ने बताया कि पूरा मामला सिर्फ 5 लाख रुपये का नहीं, उससे कहीं ज्यादा का है.

पुलिस ने बॉडीगार्ड की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुए पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिये हैं. इतना ही नहीं, सीसीटीवी के जले हुए डीवीआर को भी पुलिस ने रांची के धुर्वा थाना इलाके से जब्त किया है.

एसएसपी अनीश गुप्ता के मुताबिक, साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने मृतकों के मोबाइल ले लिये. घटना के बाद आरोपी बॉडीगार्ड सुनील कोलकाता भाग गया. एसएसपी ने कहा कि सुनील ने बताया कि वह घटना के वक्त मौका-ए-वारदात पर मौजूद था.

सुनील ने पुलिस को बताया है कि निजी चैनल के संचालक लोकेश चौधरी ने व्यवसायी बंधु महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल के 25 लाख रुपये हड़पने की योजना बनायी थी़ इसलिए दोनों की हत्या हुई.

सुनील ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के पहले लोकेश ने उसका रिवॉल्वर लेकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया.उसके कमरे से बाहर जाने के बाद अंदर में लोकेश, फर्जी आइबी अफसर मेधावी कल्पतरु सिंह (एमके सिंह), धर्मेंद्र तिवारी और दोनों व्यवसायी बंधु रह गये थे. उसी दौरान दोनों की हत्या कर दी गयी. एसएसपी ने कहा कि सुनील सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी़ उसका नार्को टेस्ट व पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola