आज चांद दिखा, तो कल से रोजा

Updated at : 28 Jun 2014 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
आज चांद दिखा, तो कल से रोजा

रांची: माह पवित्र रमजान माह का चांद शनिवार को दिख सकता है. शनिवार को साबान माह की 29वीं तारीख को चांद दिखने की संभावना रहती है. शनिवार को चांद दिख गया, तो इसी दिन से तरावीह पढ़ी जायेगी और रविवार से रोजा शुरू हो जायेगा. यदि शनिवार को चांद नहीं दिखा, तो रविवार से तरावीह […]

विज्ञापन

रांची: माह पवित्र रमजान माह का चांद शनिवार को दिख सकता है. शनिवार को साबान माह की 29वीं तारीख को चांद दिखने की संभावना रहती है. शनिवार को चांद दिख गया, तो इसी दिन से तरावीह पढ़ी जायेगी और रविवार से रोजा शुरू हो जायेगा.

यदि शनिवार को चांद नहीं दिखा, तो रविवार से तरावीह पढ़ी जायेगी और सोमवार से रोजा शुरू होगा. एदारे सरिया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि शनिवार को चांद नजर आने की उम्मीद है. उन्होंने लोगों से शनिवार को मगरिब के समय चांद देखने की अपील की है.

उलमाए किराम और मसजिदों के इमाम से भी चांद देखने की अपील की है. उन्होंने चांद दिखने के बाद इन नंबरों 09771338239, 09199780992, 09934137121, 0920477637, 09934345861, 09835126780, 09334427997, 09570023362, 09801370638, 09939235678 पर सूचित करने को कहा है. इधर, दारूल कजा इमारत सरिया रांची के काजी शरीयत मुफ्ती मो अनवर कासमी ने कहा है कि रमजान उल मुबारक का महीना आने वाला है, इसलिए शनिवार को रमज़ान उल मुबारक महीने का चांद देखने पर विशेष ध्यान दे. चांद देखते ही इमारत-ए-सरिया के काज़ी सरियत को सूचित करें. सूचना 0651-2350023, 943011383, 9431586247, 9097705432, 9304967945 पर दी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola