बढ़ई टोली में ठेकेदार की हत्या

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोली में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपराधियों ने जमीन कारोबारी व ठेकेदार कुंदन कुमार (40 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. कुंदन नामकुम थाना क्षेत्र के गुलमोहर पार्क के समीप का रहनेवाला था. गोली उसके सिर में सटा कर मारी गयी, जिससे उसका […]
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोली में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपराधियों ने जमीन कारोबारी व ठेकेदार कुंदन कुमार (40 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी.
कुंदन नामकुम थाना क्षेत्र के गुलमोहर पार्क के समीप का रहनेवाला था. गोली उसके सिर में सटा कर मारी गयी, जिससे उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को ऑटो से पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है.
घटनास्थल से पास से एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है. इधर, घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद कुंदन के परिजन भी घटनास्थल के बाद लालपुर थाना पहुचे थे.
अरविंद सिंह की हत्या में था शामिल
पुलिस के अनुसार कुंदन कुमार पहले बिरसा चौक के पास रहता था. चार साल पहले वह अरविंद सिंह नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल था. 24 नवंबर 2010 को वह हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था. उसने उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. कुं दन के परिजनों के अनुसार वह कार से किसी बिल्डर से मिलने निकला था. सिटी डीएसपी पीएन सिंह ने बताया कि घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार कुंदन को तीन युवक अपने साथ गली में ले गये. वहां मारपीट के बाद उसे गोली मारी गयी.घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी भी वहां पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




