रांची : थानेदार के खिलाफ जवान ने दिया आवेदन, लगाये आरोप
Updated at : 08 Dec 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लापुंग थाना प्रभारी विकास कुमार की पिटाई से गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान पवन कुमार मुंडा ने एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत की है. आवेदन में उसने लिखा है कि थाना प्रभारी ने उसे दो दिन तक थाना में रख कर बेरहमी से जम कर पीटा. उसके […]
विज्ञापन
रांची : लापुंग थाना प्रभारी विकास कुमार की पिटाई से गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान पवन कुमार मुंडा ने एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत की है. आवेदन में उसने लिखा है कि थाना प्रभारी ने उसे दो दिन तक थाना में रख कर बेरहमी से जम कर पीटा.
उसके नाजुक अंगों पर लाठी से प्रहार किया़ जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, तो उसे छोड़ दिया़ रिम्स में इलाज कराने के बाद पवन कुमार मुंडा ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत संबंधी आवेदन दिया था. इसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में जांच बैठा दी थी. सीआरपीएफ जवान पवन मुंडा धुर्वा के सेंबो में पदस्थापित है.
उसने रिम्स में बताया था कि वह छुट्टी में अपने घर लापुंग गया था. उसकी पत्नी ने पवन पर दूसरी महिला से अवैध संबंध को लेकर मामला लापुंग थाना में मामला दर्ज कराया था. जैसे ही वह घर पहुंचा, थाना के चार जवान बाइक से उसके घर पहुंचे़ उसकी पत्नी ने पवन मुंडा की पहचान उन जवानों को करा दी़
इसके बाद जवान उठा कर उसे थाना ले गये. थाना में थाना प्रभारी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की़ तीन दिन बाद उसे छोड़ा गया़ उसे गंभीर स्थिति में देख उसके एक दोस्त ने चार दिसंबर को उसे रिम्स में भरती कराया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




