सुपरविजन रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा

Updated at : 16 Jun 2014 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुपरविजन रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा

बुंडू से बरामद शव शादीशुदा महिला का था, डीएसपी ने नहीं दिया ध्यान रांची : डीएसपी रामसरेख राय ने प्रीति की हत्या को लेकर 26 फरवरी को सुपरविजन रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट जारी होने से पहले ही बुंडू पुलिस ने अजीत और अमरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जब पुलिस ने अभिमन्यु […]

विज्ञापन

बुंडू से बरामद शव शादीशुदा महिला का था, डीएसपी ने नहीं दिया ध्यान

रांची : डीएसपी रामसरेख राय ने प्रीति की हत्या को लेकर 26 फरवरी को सुपरविजन रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट जारी होने से पहले ही बुंडू पुलिस ने अजीत और अमरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जब पुलिस ने अभिमन्यु के परिजनों पर दबाव डाला, तब उसने भी 15 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस विकास नामक युवक की तलाश में जुट गयी.

सुपरविजन रिपोर्ट से स्पष्ट है कि यह सिर्फ खानापूर्ति के लिए तैयार की गयी थी. सुपरविजन से पहले डीएसपी ने यह ध्यान नहीं दिया कि बुंडू से मिला शव किसी महिला का था या युवती का. प्राथमिकी में भी इस बात का उल्लेख था कि जिसका शव बरामद किया गया है, वह महिला शादीशुदा थी. जबकि प्रीति की शादी नहीं हुई थी. इससे स्पष्ट है कि डीएसपी ने आंख बंद कर केस में सुपरविजन रिपोर्ट जारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola