पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची. चुटिया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह द्वारिकपुरी इलाके के एक तालाब के पास स्थित एक पेड़ की डाली से लटका शंकर महली नामक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रमिला देवी की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार शंकर महली किसी बात या […]
विज्ञापन
रांची. चुटिया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह द्वारिकपुरी इलाके के एक तालाब के पास स्थित एक पेड़ की डाली से लटका शंकर महली नामक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रमिला देवी की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार शंकर महली किसी बात या घटना को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहा होगा.
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शंकर पेड़ पर चढ़ कर रस्सी को पेड़ की डाली से बांधने के बाद गले में फंदा डालकर नीचे कूद गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शंकर महली वर्तमान में हटिया तालाब के समीप अपने रिश्तेदार के घर में रहता था. वह पेशे से मजदूर था. वह गुरुवार की रात घर नहीं आया था.
वह अक्सर रात में नशापान के बाद जुआ खेलने लगता था. इस वजह से वह कभी-कभी घर भी नहीं आता था. मौत के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं, पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी एकत्र कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










