एक-एक कर 22 सीरियल बम ब्लास्ट हुआ, जवानों में दहशत

भंडरिया/बड़गड़ : नक्सलियों की कार्रवाई से आहत झारखंड जगुआर केजी 14 के जवान मंगलवार को पिछले तीन दिनों से चल रहे बूढ़ापहाड़ के जंगल से वापस लौट रहे थे़ बताया गया कि मंगलवार के अपराह्न करीब एक बजे पुलिस की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी़ इसमें माओवादियों को काफी नुकसान हुआ था़ झारखंड जगुआर […]
भंडरिया/बड़गड़ : नक्सलियों की कार्रवाई से आहत झारखंड जगुआर केजी 14 के जवान मंगलवार को पिछले तीन दिनों से चल रहे बूढ़ापहाड़ के जंगल से वापस लौट रहे थे़ बताया गया कि मंगलवार के अपराह्न करीब एक बजे पुलिस की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी़ इसमें माओवादियों को काफी नुकसान हुआ था़ झारखंड जगुआर के जवान बूढ़ापहाड़ के बिजया टोला के पास माओवादियों को खदेड़कर वापस लौट रहे थे़ जब वे खपरी महुआ मवि के पास पहुंचे,
तो उन्होंने वहां चापानल से पानी पीया़ लगातार तीन दिनों तक ऑपरेशन में चलने के कारण हुई थकावट की वजह से जवान थोड़ी देर आराम के लिए रुके हुए थे़ इसके बाद करीब पांच बजे जब वे वापस आने के लिए चले, तो महज 500 मीटर आगे गये होंगे, इसी बीच अचानक 22 सीरियल बम ब्लास्ट हुआ़ घटना के समय सभी जवान पैदल ही जा रहे थे़ घटना की आवाज खपरी महुआ एवं पोलपोल गांव के लोगों ने सुनी थी़ इसके बाद आसपास के इलाकों में दहशत मच गया और जवानों में अफरातफरी मच गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




