पीएफआइ का पाकुड़ जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
Updated at : 15 Mar 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रपाड़ा से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के जिलाध्यक्ष ओबेदुर रहमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस अब कुछ भी कहने से बच रही है. सूत्रों के मुताबिक, एसपी शैलेंद्र […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रपाड़ा से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के जिलाध्यक्ष ओबेदुर रहमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस अब कुछ भी कहने से बच रही है. सूत्रों के मुताबिक, एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर पीएफआइ गतिविधि को लेकर गठित छापेमारी टीम को यह सफलता मिली है.
जानकारी के मुताबिक, पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद चंद्रपाड़ा में संगठन का कार्यालय संचालित था. जिसकी सूचना पर एसपी श्री वर्णवाल के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी इंदु शेखर झा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के क्रम में पीएफआइ से संबंधित सीडी, बैनर, झंडा, कंप्यूटर सेट सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया था. गिरफ्तार ओबेदुर रहमान हाथ लगे हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस मामले में गुरुवार को पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




