मां ने बाइक खरीद कर नहीं दी, पुत्र ने दी जान

Published at :24 Jun 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
मां ने बाइक खरीद कर नहीं दी, पुत्र ने दी जान

रांची/हटिया: धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठीअो रोड न्यू कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार महतो (14 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह प्रभात तारा स्कूल धुर्वा में सातवीं में पढ़ता था. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह सुधीर कुमार महतो की मां मुन्नी देवी को मिली. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, […]

विज्ञापन
रांची/हटिया: धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठीअो रोड न्यू कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार महतो (14 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह प्रभात तारा स्कूल धुर्वा में सातवीं में पढ़ता था. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह सुधीर कुमार महतो की मां मुन्नी देवी को मिली. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर यूडी केस दर्ज कर लिया है.

सुधीर की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से मुझे मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कह रहा था. मैं उसे बार-बार यह समझाती थी कि घर की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं है. पहले वह 18 साल का हो जाये. लाइसेंस बनवा ले. इसके बाद वह बाइक खरीद कर देगी. मुन्नी देवी के अनुसार गुरुवार को गाड़ी खरीदने को लेकर सुधीर ने उनसे झगड़ा भी किया व गुस्से में अपना मोबाइल पटक कर तोड़ डाला.

रात में वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब मुन्नी देवी ने अपने पुत्र को आवाज दी, तब कोई आवाज नहीं आयी. जब मुन्नी देवी ने दरवाजा खोल कर देखा, तो सुधीर का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था. मुन्नी देवी ब्रह्मचारी आश्रम में दाई का काम करती है. सुधीर की दो बड़ी बहन है, जो अन्यत्र रहती है. घर में मां-बेटा ही रहते थे. सुधीर के पिता का देहांत हो चुका है. घटना के बाद मुन्नी देवी अपने पुत्र के शव से लिपट कर चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी. मुन्नी देवी रो-रो कर कह रही थी कि अभी मेरे पुत्र की उम्र बाइक चलाने लायक नहीं थी. इस वजह से मैं अपने पुत्र को बाइक नहीं देना चाहती थी. मुझे क्या पता था कि इतनी छोटी सी बात पर मेरा पुत्र जान दे देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola