सिंह: बड़ों की अनदेखी आपके लिए नयी समस्या खड़ी कर सकती है

Updated at : 07 Mar 2020 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
सिंह: बड़ों की अनदेखी आपके लिए नयी समस्या खड़ी कर सकती है

कोई भी योजना बनाते समय अपनी क्षमताओं का खास ख्याल रखें

विज्ञापन

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. ज्योतिर्विद ‘दैवज्ञ’ डॉ श्रीपति त्रिपाठी सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़ कर आप दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं या फिर इसके आधार पर अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए कन्या राशि के बारे में क्‍या कहते हैं आपके सितारे…

सिंह (Leo):इस सप्ताह मनोरंजन का समय अब खत्म हो चुका है आपके लिए और यह समय है दोगुनी ऊर्जा के साथ काम पर वापस लौटने का. यह सप्ताह छूटे हुए काम को पूरा करने और नये काम की योजना बनाने में व्यतीत होगा. कोई भी योजना बनाते समय अपनी क्षमताओं का खास ख्याल रखें, दूसरों के भरोसे कोई योजना न बनाएं.

करियर बिजनेस : काम को पटरी पर आने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन इस दौरान आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए. कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले उसके सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर लें. इस समय काम के प्रति आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

रिलेशनशिप : रिश्तों को लेकर जो समस्याएं चल रही थीं, इस सप्ताह वह काफी हद तक सुलझी हुई नजर आ रही हैं. आपका फोकस इस सप्ताह भी रिश्तों पर रहेगा. हालांकि, इस दौरान घर के बड़ों की अनदेखी आपके लिए नयी समस्या खड़ी कर सकती है. संतुलन बना कर चलें.

हेल्थ : खराब हेल्थ के कारण खान-पान पर आपका कड़ा नियंत्रण होगा. कोई पुरानी बीमारी इस सप्ताह नये तरीके से उभर सकती है. स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा.

लकी डेट : 05, 08, 09

कलर : पीला, लाल, सफेद

लकी दिन : रविवार, सोमवार, मंगलवार,

सावधानी : अपनों के बारे में सोचना अच्छी बात है, लेकिन इतना सोचना कि उन्हें आजादी ना मिले. यह गलत है और यह आपके अपनों के लिए ही नुकसानदायक है. इस सप्ताह यह समझें कि आपके अपने आपसे क्या चाहते हैं और क्या अपेक्षा रखते हैं. उन अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें.

उपाय : मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ें. प्रसाद चढ़ाएं. लेकिन, उसे खुद ग्रहण करने से पहले गरीबों के बीच बांटें. मंदिर में हनुमान जी के सामने 11 घी के दिये जलायें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola