Panipat Murder: साली की शादी का मैटर सुलझाने गए थे जेजेपी नेता, सिर पर मारी गई गोली

जेजेपी के नेता रवींद्र मिन्ना
Panipat Murder: हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार शाम जेजेपी के नेता रवींद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भरी पंचायत में गोली मारी गई.
Panipat Murder: हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार शाम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रवींद्र मिन्ना की हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब मिन्ना विकास नगर में एक पंचायत में शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक उनकी साली की वैवाहिक समस्याओं के समाधान के लिए बुलाई गई थी. इस दौरान उनको गोली मार दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, मिन्ना की साली की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद पैदा हो गया था. पति उसे ससुराल नहीं ले जाना चाहता था.
साली की शादी के मामले को लेकर बुलाई गई बैठक में रवींद्र मिन्ना पहुंचे. मामले को सुलझाने के लिए विकास नगर में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान बहस बढ़ गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसी बीच, आरोपी रणबीर ने गुस्से में आकर मिन्ना के सिर पर गोली मार दी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में रवींद्र के चचेरे भाई और एक अन्य साथी भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरोपी की पहचान रणबीर के रूप में हुई
आरोपी की पहचान जागसी गांव निवासी रणबीर के रूप में की गई है. वह रवींद्र मिन्ना का पड़ोसी था. घटना के बाद रणबीर तुरंत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है. आरोपी की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें : Meerut Murder: सौरभ का सिर लेकर कहां गई मुस्कान? रोंगटे खड़े कर देगी रिपोर्ट
रवींद्र मिन्ना के राजनीतिक सफर के बारे में जानें
रवींद्र मिन्ना ने पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. वे चुनाव हार गए थे. इसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर से जेजेपी में लौट आए. उनका पैतृक निवास जागसी गांव में था. यहीं का आरोपी रणबीर भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










